साईबर क्राईम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT , 12 अक्तूबर। जिला बाल संरक्षण समिति एवं बाल विकास विभाग द्वारा बुधवार को स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जीटी रोड़ पानीपत में साईबर क्राईम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त सुशील सारवान ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में अध्यापकों और बच्चों को साईबर क्राईम के बारे में जागरूक किया गया।
उपायुक्त सुशील सारवान ने अध्यापकों व बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में साईबर क्राईम की घटनाओं से बचने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अक्तूबर माह में साईबर जागरूकता माह मनाया जा रहा है। दूसरों को भी साईबर क्राईम के बारे में जागरूक करें। लोगों को साईबर क्राईम हैल्पलाईन नम्बर 1930 और पोर्टल के बारे में ज्यादा से ज्यादा बताएं। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया के युग में साईबर क्राईम होने का अंदेशा ज्यादा रहता है और लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए उपरोक्त नम्बर या 112 पर तुरन्त कॉल कर इसकी जानकारी दें। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने पोक्सो एक्ट, साईबर क्राईम और मिशन वात्सल्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह भी उपस्थित रहे।

Comments