स्टूडेंट्स के लिए रीडिंग एक्टिविटी का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आईबी पीजी कॉलेज में इंग्लिश डिपार्टमेंट के द्वारा फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स के लिए रीडिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया कार्यक्रम सोनल आर्य द्वारा कराया गया इस एक्टिविटी में 39 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया सभी विद्यार्थी इस प्रतियोगिता को लेकर बहुत उत्साहित थे और उन्होंने बढ़ चढ़कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया | कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने एक सफल एक्टिविटी के लिए इंग्लिश डिपार्टमेंट की सराहना की और कहा कि रीडिंग इस द फर्स्ट स्टेप ऑफ़ एजुकेशन इसीलिए यह प्रतियोगिता किताब पढ़ने की दिशा में बच्चों को मदद करेगी क्योंकि आज बच्चे मोबाइल के कारण बुक रीडिंग से दूर हो गए हैं |

इस मौके पर अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि क्लास एक्टिविटी किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का पहला कदम होता है और यहां से आप आगे डिपार्टमेंट लेवल, कॉलेज लेवल और फिर स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं | क्लास एक्टिविटी से आप अपना कॉन्फिडेंस भी बढ़ाते हैं उन्होंने सभी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुबारकबाद दी | प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा – सोनिया, सुनील, मनीता प्रथम स्थान पर रहे | अदिति एवं अंजलि द्वितीय स्थान पर रहे | अरमान एवं शहजाद सुहैल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | इस मौके पर डिपार्टमेंट के सभी प्रोफेसर मौजूद रहे |

Comments