रसिकजन केवल एक ही नाम का जाप करते रहते हैं वह है श्री राधा श्री राधा
BOL PANIPAT : श्री राधा कृष्ण परिवार सेवा समिति द्वारा श्री भक्तमाल तीन दिवसीय कथा का आयोजन सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में किया गया इसमें वृंदावन धाम से बाबा चित्र विचित्र जी महाराज पधारे उन्होंने दूसरे दिन की कथा का जय जय राधा वल्लभ श्रीहरिवंश जय जय श्री वृंदावन जीवनचंद कीर्तन के साथ शुभारंभ किया उन्होंने बताया कि जब किसी वैष्णव की कृपा, गुरु की कृपा हमारे ऊपर होती है तभी हमारा मन वृंदावन धाम की ओर लगता है और भगवान श्री कृष्णा में लगता है रसिकजन केवल एक ही नाम का जाप करते रहते हैं वह है श्री राधा श्री राधा श्री राधा नाम का भजन करते रहते हैं और राधा नाम की सेवा करने को ही कहते हैं

उन्होंने बताया कि वृंदावन धाम में रसिक जन भगवान की पूजा नहीं करते वह भगवान की सेवा करते रहते हैं कभी प्रसाद सेवा, बाल सेवा, भोग सेवा , प्रातः कालीन सेवा ,रात्रि सेवा इस पर भगवान की दिन में आठ प्रकार की सेवाएं होती हैं कथा में आज महाप्रभु हरिवंशचन्द्र प्रकट उत्सव मनाया और बधाई गाई जिस पर भक्त लोग झूम उठे दूसरे दिन की कथा के अतिथि सियाराम गुप्ता , महेंद्र मुंजाल ,राहुल विज,सुनील कंसल , समुंदर जागलान , थे इस कथा में रमेश जांगड़ा, श्रीनिवास वत्स ,संजय सिंह, कपिल गोयल ,अंकित गोयल, प्रदीप झा ,सुनील शर्मा, आजाद सिंह ,जयकुमार ,गोपाल रोहिल्ला, बबलु राणा ,विकास शर्मा ,आशु गुप्ता ,राजेश सैनी ,अमरनाथ वर्मा, हरीश ,प्रवीण गुप्ता ,रिंकू बंसल आदि मौजूद रहे

Comments