आईबी कॉलेज में ओरिएंटेशन, मेरिट प्रमाण पत्र वितरण और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी महाविद्यालय में एन.एस.एस. यूनिट द्वारा ओरिएंटेशन, मेरिट प्रमाण पत्र वितरण और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए स्वयंसेवकों को एन.एस.एस. की गतिविधियों से अवगत करवाना था । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरपाल ढांडा जी, पार्षद सोनू संधू जी और पूर्व पार्षद पवन राणा जी रहे । कार्यक्रम के प्रारंभ में हरपाल ढांडा के कर कमलों से कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण करवाया गया । एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ी ने मुख्य अतिथि को कार्यक्रम स्थल तक एस्कॉर्ट किया । तत्पश्चात कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य महासचिव एल. एन. मिगलानी, सचिव रवि गोसाई, मेनेजर आई. बी. (एल) पब्लिक स्कूल युधिष्ठिर मिगलानी, कॉलेज प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक, उप-प्राचार्या डॉ किरण मदान, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी खुशबू और स्टाफ सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि हरपाल ढांडा , पार्षद सोनू संधू और पूर्व पार्षद पवन राणा को तुलसी का पौधा भेंट देकर उनको सम्मानित किया गया । हरपाल ढांडा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एन.एस.एस. का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सेवा की भावना जगाना है। शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से संचालित, एनएसएस छात्र स्वयंसेवकों को विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है जो समुदायों के कल्याण और विकास में योगदान करती हैं। उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए यह भी कहा कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नही होता | छोटे काम से ही शुरुआत करके की बड़े काम को अंजाम दिया जा सकता है | महासचिव एल एन मिगलानी ने सभी स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व वर्ष कॉलेज में एन. एस. एस. में बहुत अच्छे कार्य किए हैं और मैं यह आशा करता हूं कि आप भी सभी आगामी दो वर्षों में समाज सेवा के कार्य ईमानदारी और पूरे उत्साह से करें । कॉलेज प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने स्वयंसेवकों को बताया कि एन.एस.एस. का मतलब है “Not Me But You”, ” मैं नहीं बल्कि तुम” मानव को अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज सेवा का कार्य करना चाहिए । एन.एस.एस. पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा का जरिया है जो स्वयंसेवक एन. एस. एस. में कार्य करते हैं उनके हृदय में मानवता का गुण अपने आप उत्पन्न होता है । उन्होंने यह भी कहा की बूंद बूंद से सागर भरता है | मानव स्वतंत्र है | जब मानव अन्य मानव से मिलता है तो राष्ट्र का निर्माण करता है । इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने आगामी 2 वर्षों में स्वयंसेवकों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों तथा एन. एस. एस. के उद्देश्यों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया । उन्होंने यह भी कहा कि एन.एस.एस. द्वारा हम हर साल 200 पौधे वितरित करते हैं ताकि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके । हम साल में एक बार एन. एस.एस. सात दिवसीय स्पेशल कैंप का आयोजन करते हैं जिसमें हम गांव खोतपुरा में समाज सेवा गतिविधियां करवाते हैं । मुख्य अतिथि हरपाल ढांडा, कॉलेज के प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राचार्या डॉ शशिप्रभा मलिक, उप-प्राचार्या डॉ किरण मदान ने लगभग 30 विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण पत्र दिए । यह प्रमाण पत्र भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा उन विद्यार्थियों को प्रदान किए जाते हैं जिन्होंने दो वर्ष में निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्य किए हैं । इस सर्टिफिकेट के धारक विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा और शिक्षक व गैर शिक्षण संस्थानों में नौकरी के लिए भी वरीयता मिलती है । इस कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ मोनिका द्वारा किया गया । एन.एस.एस. स्वंयसेवकों ख़ुशी मिश्रा के द्वारा क्लासिकल नृत्य, लक्ष्मी द्वारा हरियाणवी नृत्य और मुस्कान द्वारा देशभक्ति कविता प्रस्तुत की गई और लगभग 150 स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया । कार्यक्रम के अंत में कॉलेज उप प्राचार्या डॉ किरण मदान ने सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया और स्वयंसेवकों का धन्यवाद करते हुए यह कहा कि वह राष्ट्रीय सेवा गतिविधियों द्वारा समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करें और ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से सेवा करे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री हरपाल ढांडा जी को शाल और स्मृति चिह्न देकर आभार व्यक्त किया गया | तत्पश्चात कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्यों और स्टाफ सदस्यों द्वारा सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर अल्बेंडाजोल की टेबलेट वितरित की गई और स्वयंसेवकों को यह बताया गया कि इस टैबलेट का मुख्य उद्देश्य पूर्ण स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना है । यह टैबलेट खास तौर से पेट में कीड़े के उपचार के लिए इस्तेमाल की जाती है । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने स्वयंसेवकों को यह भी कहा कि हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए । बाहर के खाने का प्रयोग ना करें । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नीतू और प्रो. कुलदीप ने अपनी अहम भूमिका निभाई । इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और स्टाफ सदस्यों डॉ सुनित शर्मा, डॉ निधान सिंह, डॉ विक्रम कुमार, प्रो. अजयपाल, डॉ सुनीता ढांडा, लेफ्टिनेंट राजेश कुमार, डॉ जोगेश, डॉ. नरवीर, डॉ पूजा, डॉ रेखा ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई ।

Comments