Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


पी के जी कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 28, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 27 सितम्बर (कविता), पी के जी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन कॉलेज के डायरेक्टर डॉ दिनेश राजौरिया की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें परियोजना आधारित ज्ञान , अनुसंधान कार्य , अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन , औद्योगिक दौरा और व्यवहारिक ज्ञान के बारे में जानकारी दी। उनमें नए सत्र के लिए नया जोश और नयी उम्मीद भरी। पी के जी कॉलेज के डीन प्रोफेसर नीरज कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें टाइम मैनेजमेंट, एकेडमिक उन्नति,स्वास्थ्य, प्रसन्नचित रहना, निराशा में आशा और असफलता में भी सफलता के बारे में बताया। इस अवसर पर पारस बत्रा, कोमल, रिया, संजय मान,कपिल शर्मा , गुरविंदर,रमेश अहलावत आदि उपस्थित रहे।

Comments