NCC फेस्ट सोनीपत में पानीपत जिले से आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रथम.
BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत के 35 NCC Cadets ने जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में 22 से 24 तक चलने वाले NCC Fest में भाग लिया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता में अंजू द्वितीय स्थान, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में कृषिका, अंशुल, विशाल तृतीय स्थान प्राप्त किया, भाषण प्रतियोगिता में आंचल तृतीय स्थान, कविता पाठ में अंजू तृतीय स्थान, स्कावड ड्रिल टीम ने तृतीय स्थान, फ्रंट रोल रेस में वंदना प्रथम स्थान, गुरमीत द्वितीय स्थान, खड़ी-कूद प्रतियोगिता में तुषार तृतीय स्थान, Duet नृत्य में मनप्रीत व मानसी द्वितीय स्थान, रस्सा-कस्सी में टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एन.सी. सी कैडेट्स ने 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 6 कांस्य पदक जीते और DST में तीसरा स्थान प्राप्त किया | कॉलेज प्रांगण में पहुंचने के बाद महाविद्यालय प्रबंधक समिति के महासचिव एल. एन. मिगलानी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में इस तरह के फेस्ट में कैडेट्स को भाग लेते रहना चाहिए | उन्होंने यह भी कहा कि खेलों में सफलता से न केवल आर्थिक समृद्धि और प्रसिद्धि मिलती है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खुलते हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। प्राचार्या ने सभी बच्चों को बधाई दी और उनका हौसला वर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में भाग ज़रूर लेना चाहिए | इनसे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
NCC कोऑर्डिनेटर डॉ. नरवीर ने बताया कि 3 दिन तक चले NCC उत्सव में सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | उन्होंने कहा कि NCC कैडेट्स को इस तरह की प्रतियोगिताओं में सम्भागिता करते रहना चाहिए | उनके अन्दर टीम भावना, देशभक्ति की भावना व उनका आत्मविश्वास बढ़ता है | इस अवसर पर हिंदी के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जोगेश भी उपस्थित रहे |

Comments