Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


“दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता“ का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में “दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता“ का आयोजन डॉ सुनित शर्मा और डॉ निधान सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता का प्रारंभ प्राचार्य डॉ0 अजय कुमार गर्ग के कर-कमलों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्जवलित करके किया गया। इस प्रतियोगिता के प्रथम दिन भाषण, कविता पाठ, क्विज, एकल अभिनय, मिमिक्री और वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 350  विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं का ऑडिशन भी आज ही किया गय। चुने हुए छात्र-छात्राएँ कल अंतिम प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 अजय कुमार गर्ग ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान युग प्रतियोगिताओं का युग है। हर विद्यार्थी में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है जिसे प्रतियोगिता के माध्यम से बाहर लाया जाता है ताकि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके। महाविद्यालय की उप-प्राचार्या डॉ0 मधु शर्मा ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मौका है। इस प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को उभारना और उन्हें प्रगति की ओर अग्रसर करते रहना है। क्लचरल कमेटी के पैटर्न डॉ0 सुनित शर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-2 पर करना आज समय की मांग है। विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और अपनी प्रतिभा को दिखाना चाहिए। अंत में, क्लचरल कमेटी के कनवीनर डॉ0 निधान सिंह ने सभी का धन्यवाद देते हुए और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इन सभी प्रतियोगिताओं में सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा है। अपनी प्रतिभा का परिचय देने के लिए सभी प्रतिभागियों ने कड़ी मेहनत की है जो सभी प्रतियोगिताओं में देखने को मिली है।

प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नलिखित रहे-

क्र0 स0प्रतियोगिताप्रथम स्थानद्वितीय स्थानतृतीय स्थान
1.भाषण प्रतियोगिता         सुमीत आनंद(बी. कॉम. ।।)कोमल (बी. ए.- ।)    सागर राणा (बी. ए.-।।।)
2.कविता पाठ  सागर राणा (बी. ए.-।।।)  कोमल शर्मा (बी. ए.- ।)    प्रीति(बी. कॉम-।।)
3.एकल अभिनयरोहित जोशी (बी. सी. ए.-।।)      रिया(बी. सी. ए.-।।)         कविश(बी. सी. ए.-।) , अभिषेक (बी. बी. ए.-।।।)
4.मिमिक्रीअमन(बी. सी. ए.-।।)
5.वाद्ययंत्र वादनअमित(बी. ए.- ।।)लक्ष्य(बी. ए.- ।।)चंचल (बी. ए.- ।।)
6.क्विजशिवम पांचाल, अभिषेक,सोनमरवि प्रकाश, करन मित्तल, अमन कुमारअर्पित कुमार, अनिश,विशाल कुमार

प्रतियोगिता में निम्न ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई-

1.      भाषण एवं कविता पाठ प्रतियोगिता- डॉ0 शशि प्रभा, प्रो0 नीलम दहिया

2.      एकल अभिनय, मिमिक्री, वाद्ययंत्र वादन- प्रो0 अजय पाल, प्रो0 रूहानी शर्मा,  प्रो0 विशाल

प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रो0 पवन, डॉ0 विक्रम कुमार, डॉ0 सुनीता ढांडा, डॉ0 निधि मल्होत्रा, प्रो0 माधवी, प्रो0 रूहानी शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो0 राजेश बाला, प्रो0 निशा, प्रो0 आकांक्षा, प्रो0 जागृति, प्रो0 पूजा मलिक, प्रो0 सोनिया वर्मा आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रो0 सोनिया वर्मा, प्रो0 मनीत, प्रो0 प्रिया बरेजा, प्रो0 भावना मलिक ने किया।

Comments