Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री घोषणा से सम्बंधित कुल 247 घोषणाओं में से 181 पूरी हो चुकी हैं 41 का कार्य प्रगति पर है 9 घोषणाएं नोट फिजिबल हैं और 16 घोषणाएं लम्बित हैं : एडीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 25 फरवरी। उपायुक्त सुशील सारवान ने लघु सचिवालय के द्वितीय तल सभागार में मुख्यमंत्री घोषणा से सम्बंधित आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि इस सम्बंध में जो भी कार्य पूरे हो चुके हैं या अंतिम चरण में है उन कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करवाएं ताकि वे जनता को समर्पित किए जा सके।

उन्होंने कहा कि जिला में कई प्रोजैक्ट अंतिम चरण में है लेकिन उनके कुछ कार्य आपसी समन्वय के कारण अटके पड़े हैं इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उन कार्यो में कोई भी लेटलतीफी ना हो और जल्द से जल्द उन्हें पूरा करवाएं।

एडीसी वीना हुड्डा ने उपायुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि कुल 247 घोषणाओं में से 181 पूरी हो चुकी हैं 41 का कार्य प्रगति पर है 9 घोषणाएं नोट फिजिबल हैं और 16 घोषणाएं लम्बित हैं। उन्होंने कहा कि लम्बित घोषाणाओं में भी कई स्थानों समस्याएं आ रही हैं उन्हें दुरस्त करवाने के लिए कहा गया है। बैठक में एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक, जिला परिषद सीईओ विवेक चौधरी भी उपस्थित थे।

Comments