बीएसई नेशनल गेम्स 2023 में पानीपत के तीरंदाज प्रत्यूष सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया
बोल पानीपत – सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून उत्तराखंड में 5/11/23 से 10/11/23 को सीबीएसी नेशनल गेम्स 2023 का आयोजन हुआ | पानीपत जिले के रहने वाले तीरंदाज प्रत्यूष सिंह ने सीबीएसई नेशनल गेम्स 2023 में कंपाउंड अंडर -19 वर्ग में कांस्य पदक जीता|
प्रत्यूष सिंह एनवी तीरंदाजी अकादमी का तीरंदाज है , प्रत्यूष ने अनुकरणीय कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया, और अपने कोच नागेश्वर वशिष्ठ से प्रशंसा अर्जित की। कोच नागेश्वर वशिष्ठ ने प्रत्यूष के उल्लेखनीय समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह उपलब्धि न केवल पानीपत जिले के लिए खुशी का क्षण है, बल्कि पूरे हरियाणा राज्य के लिए गर्व का स्रोत है।
इस मोके पर प्रत्यूष के पिता नरेंदर सिंह भी बहुत खुश हुए | प्रत्युष का पानीपत पहुंचने पर किया भव्य स्वागत किया गया। एनवी तीरंदाजी अकादमी, जो प्रतिभाशाली तीरंदाजों को निखारने के लिए जानी जाती है, प्रत्यूष की सफलता का जश्न मनाने के लिए रोमांचित है और उत्कृष्टता की खोज में और अधिक एथलीटों का समर्थन करने के लिए तत्पर है।

Comments