पानीपत से विधायक प्रमोद विज और भाजपा नेता हरपाल ढांडा ने पत्रकारों की 4 बसों को झंडी दिखा बद्रीनाथ के लिए किया रवाना
BOL PANIPAT : 15 नवंबर। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ट्रेड रजी. द्वारा बद्रीनाथ में राष्ट्रीय अधिवेशन रखा गया है। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने पानीपत से पत्रकारों की 4 बसों को हरी झंडी दिखा रवाना किया और हरियाणा के पत्रकारों के लिए यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ट्रेड रजी के प्रदेश अध्यक्ष आर पी वशिष्ठ ने बताया कि यूनियन द्वारा हर साल एक राष्ट्रीय अधिवेशन किया जाता है।जिसमें हरियाणा के पत्रकार परिवार सहित राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेते है। राष्ट्रीय अधिवेशन से पत्रकारों को एक दूसरे के विचारों का आदान प्रदान करने का मौका मिलता है और साथ में ही पत्रकारों का आपस में पारिवारिक मेल जोल बढ़ता है। इस बार बद्रीनाथ में राष्ट्रीय अधिवेशन रखा गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आर पी वशिष्ठ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजीव कवी,प्रदेश प्रवक्ता बंसी लाल हिसार ,नरेश वेध रेवाड़ी ,संजीव शर्मा कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा के सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

Comments