सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा विशेष फोकस: एडीसी अंकित कुमार चौकसे
-सुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता, नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
BOL PANIPAT , 1 अप्रैल। जिला सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के अधिकारी अंकित कुमार चौकसे ने बतौर अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में कार्यभार सम्भाला। कार्यभार संभालने के बाद अंकित कुमार चौकसे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपने प्रशासनिक सक्रियता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुशासन की आधारशिला बताते हुए जिले के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।
इससे पूर्व में अंकित कुमार चौकसे झज्जर और बादशाहपुर में एसडीएम के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदेश सरकार को दे चुके हैं। उन्होंने कहा उनका केवल एक ही ध्याय है कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि आम नागरिक तक उनका वास्तविक लाभ पहुंचे। उनका पूरा फोकस सुशासन, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा।

Comments