Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


दो अवैध देसी पिस्टल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 27, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर दो अवैध देसी पिस्टल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया।आरोपी की पहचान नवाब उर्फ बंगाली निवासी कदमगाछी उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल सेक्टर 25 के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सिवाह बस अड्डा पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक उझा गांव की और से पैदल सिवाह बस अड्डा की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात उझा गांव की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नवाब उर्फ बंगाली पुत्र जाफर अली निवासी कदमगाछी उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल सेक्टर 25 के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट से दो देशी पिस्तौल बरामद हुए। पिस्तौल को खोलकर चेक किया तो अनलोड मिले। पुलिस ने बरामद देसी पिस्टल का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी नवाब उर्फ बंगाली का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ जिला के विभिन्न थाना में चोरी व आर्म्स एक्ट के 8 अभियोग दर्ज है। आरोपी करीब 1 महीना पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। आरोपी ने उक्त दोनों अवैध देशी पिस्तौल कुछ दिन पहले अपने एक साथी से लेने बारे स्वीकारा। बरामद दोनों अवैध देशी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस ने बुधवार को आरोपी नवाब उर्फ बंगाली को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही असला तस्कर के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेगी।

Comments