Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध असला सप्लायर आरोपी को भिवानी जेल से प्रोडक्शन वांरट पर लाई पानीपत पुलिस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:27 सितम्बर 2023 , सीआईए थ्री पुलिस टीम अवैध असला सप्लाई करने के आरोपी को भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी की पहचान अजय निवासी बवानी खेड़ा भिवानी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम ने गत जुलाई में चुलकाना गांव के अड्डे पर आरोपी रवि उर्फ कमांडो निवासी चुलकाना को एक अवैध देसी पिस्तौल व दो जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने उक्त अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद भिवानी के बवानी खेड़ा निवासी अपने साथी अजय पुत्र इश्वर से लेने बारे स्वीकारा था।
पुलिस ने आरोपी रवि उर्फ कमांडो के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया था।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम असला सप्लायर आरोपी अजय की धरपकड़ के लिए प्रयासरत थी। पुलिस टीम को गत दिनों जानकारी मिली कि भिवानी में हुई हत्या की एक वारदात में आरोपी अजय पकड़ा गया और जेल में बंद है। सीआईए थ्री पुलिस टीम मंगलवार को आरोपी अजय को भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय ने रवि उर्फ कमांडो को उक्त देसी पिस्तौल व दो जिंदा रौंद देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया उसने अपने कई अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर भिवानी जिला के बड़सी गांव में शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद छिपने के लिए वह जून माह में अपने साथी रवि उर्फ कमांडो के पास आया था। तभी उसने रवि उर्फ कमांडो को उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद दिए थे।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अजय को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments