Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


भैस चोरी की वारदात में शामिल आरोपी को यूपी के गाजियाबाद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पानीपत पुलिस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 28, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:28 अक्तूबर 2023 , थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम भैस चोरी की वारदात में शामिल आरोपी अकरम निवासी खिरवा जलालपुर मेरठ यूपी को शुक्रवार को यूपी की गाजियाबाद जेल से प्रोक्डशन वारंट पर लेकर आई।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि गांव सिवाह निवासी राजकुमार पुत्र प्रताप सिंह ने नवम्बर 2017 में सेक्टर 29 चौकी में शिकायत देकर बताया था कि 17 नवम्बर की रात वह भैसों को कमरे में बांध कर गेट पर ताला लगाकर सो गया था। सुबह उठकर देखा तो दो भैंस व एक कटड़ा नही मिले। अज्ञात चोर रात को भैस व कटड़े को चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि गत दिनों थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने आरोपी यासिन निवासी जलालाबाद शामली यूपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपियों व अकरम निवासी खिरवा जलालपुर मेरठ यूपी के साथ मिलकर चोरी की वारदात का अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपी यासिन को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी अकरम की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया की आरोपी अकरम चोरी के अन्य मामले में यूपी की गाजियाबाद जेल में बंद था। पुलिस टीम शुक्रवार को आरोपी को गाजियाबाद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर भैस चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अकरम को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments