Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


घर से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:  21 सितंबर 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने विकास नगर में मकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को अनाज मंडी रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि बुधवार देर शाम उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि अनाज मंडी रेलवे फाटक के नजदीक संदिग्ध किस्म एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।  पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश दी व  युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान चुन्नू पुत्र मोहन निवासी राजनगर के रूप में बताई। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने 1 सितंबर की रात विकास नगर में एक घर से मोबाइल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में शंभू निवासी निजामपुर औरंगाबाद बिहार हाल किराएदार विकास नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में शंभू पुत्र राजेंद्र निवासी निजामपुर औरंगाबाद बिहार हाल किराएदार विकास नगर ने शिकायत देकर बताया था कि 1 सितंबर की देर रात वह खाना खाने के बाद कमरे पर मोबाइल चार्जिंग पर लगा सो गया था। अज्ञात युवक रात के समय उसका मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी चुन्नू ने बताया वह नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने मोबाइल फोन चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। चोरीशुदा मोबाइल फोन को बेचने के लिए वह बुधवार को रेलवे फाटक के पास ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर वीरवार को आरोपी चुन्नू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments