Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


ढ़ाबे पर मामूली कहासूनी के बाद चाकू गोदकर युवक की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दोनो आरोपी काबू।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 अप्रैल 2022, ढ़ाबे पर मामूली कहासूनी के बाद चाकू गोदकर युवक की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दोनो आरोपी काबू।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया जीटी रोड पर गांव पट्टीकल्याणा के पास स्थित 70 माइल स्टोन ढ़ाबे पर 27 मार्च की देर साय गांव डिकाडला निवासी 28 वर्षीय नितेश पुत्र सत्यवान की चाकू से गोदकर हत्या करने की वारदात में फरार चल रहे आरोपी सोनू उर्फ श्यामी पुत्र कटार सिंह व जोगिंद्र पुत्र रोहताश निवासी भोडवाल माजरी पानीपत को थाना समालखा पुलिस ने सोमवार देर साय गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी वारदात के बाद से ही पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर छुपकर रह रहे थे। पुलिस टीम दोनो आरोपियो को पकड़ने के लिए दोनो के संभावित ठिकानों पर लगातार दंबिस दे रही थी।

गिरफ्तार दोनो आरोपियो से गहनता से पुछताछ करने व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने दोनो आरोपियो को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया थाना समालखा पुलिस की टीम ने वारदात के 3 दिन के दौरान ही आरोपियो के विभिन्न संभावित ठिकानो पर दंबिस देते हुए आरोपी प्रवीन पुत्र साधूराम निवासी भोडवाल माजरी पानीपत को चुलकाना, भोडवाल माजरी रोड से गिरफ्तार कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी प्रवीन ने गांव निवासी दोस्त सोनू व जोगिंद्र के साथ मिलकर ढ़ाबे पर नितेश की चाकू से गोदकर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

गहनता से की गई पुलिस पुछताछ में गिरफ्तार आरोपी प्रवीन ने बताया था की सोनू व जोगिंद्र के साथ जीटी रोड पर गांव पटटीकल्याणा के पास स्थित 70 माइल स्टोन ढ़ाबे पर गया हुआ था। ढ़ाबे पर डिकाडला निवासी नितेश सिगरेट पी रहा था और सिगरेट का घुआ उनकी तरफ छोड़ रहा था। इस बात को लेकर उन तीनों की नितेश के साथ कहासूनी हो गई। इसी दौरान आरोपी सोनू व जोगिंद्र ने नितेश को पकड़ लिया और आरोपी प्रवीन ने चाकू निकालकर नितेश पर ताबड़ तोड़ वार कर दिए, जिससे नितेश की मौत हो गई।

आरोपी प्रवीन से 3 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किया चाकू व बाइक बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने आरोपी प्रवीन को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी सोनू व जोगिंद्र की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

मृतक नितेश के पिता सत्यवान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई थी.

सत्यवान पुत्र हुकमचंद निवासी डिकाडला ने 28 मार्च को थाना समालखा में शिकायत देकर बताया था की उसका 28 वर्षीय लड़का नितेश सहारनपुर में आई.बी कंपनी में नौकरी करता है और अब गांव में आया हुआ था। 27 मार्च की साय उसको सूचना मिली की जीटी रोड पर स्थित 70 माइल स्टोन ढाबे पर नितेश के उपर प्रवीन पुत्र साधूराम निवासी भोडवाल माजरी व प्रवीन के दो साथियों ने चाकू से ताबड़ तोड़ हमला कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे और नितेश को घायल अवस्था में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहा डॉक्टरो ने नितेश को मृत घोषित कर दिया। समालखा थाना पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर नामजद आरोपियो के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments