Saturday, May 16, 2026
Newspaper and Magzine


माननीय न्यायालय से पीओ घोषित दो आरोपियों को थाना शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 16, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 16 मई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुए है। थाना शहर पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किए गए दो आरोपी तहसील कैंप जवाहर नगर निवासी सोनू और राहुल को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि दोनों आरोपी मारपीट के एक मामले में निर्धारित तारिखों पर माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इस पर माननीय न्यायालय द्वारा जून 2025 में दोनों आरोपियों को पीओ घोषित किया गया था। और आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में बीएनएस की धारा 209 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। थाना शहर पुलिस ने शुक्रवार शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply