Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस ने गुमशुदा 3 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल ढूंढ कर परिजनों से मिलवाया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 फरवरी 2022, चार घंटो के अथक प्रयास के बाद पानीपत पुलिस ने गुमशुदा 3 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल ढूंढ कर परिजनों से मिलवाया तो परिजनों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना न रहा। परिजनों ने पानीपत पुलिस का किया आभार व्यक्त।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने जानकारी देते हुए गांव मांडी निवासी प्रदीप परिवार के साथ आज पानीपत में बरसत रोड़ पर राम मंदिर के पास शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। इस दौरान शादी समारोह से उसकी 3 वर्षीय मासूम बच्ची खेलते हुए बाहर निकल गई। प्रदीप व अन्य परिजनों ने बच्ची की आसपास में तलाश शुरू करने के साथ ही डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

उक्त सूचना थाना तहसील कैंप में मिलते ही थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने के साथ ही थाना पुलिस की चार टीमें गठित कर आसपास के क्षेत्र में बच्ची की तलाश में लगा दी। चार घंटे के अथक प्रयास के बाद पुलिस टीम बरसत रोड़ पर भोला धर्मकाटा के पास से पहुंची तो बच्ची रोड़ किनारे अकेले ही खेलते हुए मिली। बच्ची शादी समारोह से बाहर निकल खेलते-खेलते वहा पहुंच गई थी। पुलिस टीम ने बच्ची को शकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले किया।

Comments