Monday, September 28, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 36 बोतल अवैध देसी शराब बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 28, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 28 सितंबर । जिला पानीपत पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत रविवार को थाना चांदनी बाग पुलिस ने कृष्णा गार्डन गली नंबर 4 में दुकान के बाहर एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 36 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस टीम को रविवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि कृष्णा गार्डन गली नंबर 4 में एक युवक दुकान के बाहर अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर शराब बेच रहे युवक को काबू किया। मौके पर 96 पव्वे व 24 अध्धे देसी शराब बरामद हुई। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अनिल पुत्र राजसिंह निवासी मोई हुड्डा सोनीपत हाल कृष्णा गार्डन के रूप में बताई।

प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी अनिल के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। गिरफ्तार आरोपी अनिल को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी जमानत हो गई।

Comments


Leave a Reply