Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 28, 2026 Tags: , , , , ,

-ऑटो, ई रिक्शा चालकों व आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया 

BOL PANIPAT , 28 फरवरी: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में विशेष जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने शनिवार को समालखा में फ्लाई ओवर पूल के नीचे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ऑटो, ई रिक्शा चालक व आमजन को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया और जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। टीम द्वारा बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को खराब करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशाखोरी की शुरुआती पहचान, इसकी लत से बचने के उपाय, और यदि कोई व्यक्ति या उनका परिचित इस समस्या से जूझ रहा है तो उन्हें कहा और कैसे मदद मिल सकती है, इस बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। ऑटो, ई रिक्शा चालक व आमजन को प्रेरित किया कि वे एक स्वस्थ और नशामुक्त जीवन शैली अपनाएं और अपने आस पास के लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।

जिला में नशा मुक्त अभियान के नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है। जो व्यक्ति एक बार नशे के गर्त में फंस जाते हैं तो फिर फंसते ही चले जाते हैं। देश का युवा वर्ग इस दलदल में और अधिक न फसने पाए, इसके लिए सबसे जरूरी है युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताना और नशे के खिलाफ जागरूक करना है।

डीएसपी नरेंद्र सिंह ने आमजन से अपील की है कि जिला को नशा मुक्त बनाना है, इस जागरूकता अभियान में जिला पुलिस का सहयोग करें। नशे से संबंधित कोई भी सूचना टोल फ्री नंबर 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाना में दे। ताकी नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके और नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सके।

Comments