मंदिर से कलश चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : चोरीशुदा कलश बरामद।
BOL PANIPAT : 15 जून 2022, थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने गांव जीतगढ़ शिव मंदिर से कशल चोरी करने वाले आरोपी को मंगलवार साय गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया मंगलवार साय थाना पुराना औधोगिक पुलिस कर एक टीम गश्त के दौरान काबड़ी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की काबड़ी अड्डे पर संद्विगध किस्म का एक अज्ञात युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने गत शनिवार को गांव जीतगढ़ में बने शिव मंदिर से कलश चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी की पहचान बिंदर उर्फ चिंटू पुत्र बलदेव निवासी जीतगढ़ पानीपत के रूप में हुई। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में गांव जीतगढ़ निवासी अशोक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर बलराज ने बताया पुलिस पुछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदि है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरम पड़ी तो उसने मंदिर से कलश चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मंदिर से कलश चोरी कर दिल्ली पैरलल नहर पर झाड़ियों में छुपा कर रख दिया था। आरोपी चोरीशुदा कलश को बेचने की फिराक में मंगलवार को काबड़ी रोड़ पर घूम रहा था।
पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा कलश बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना पुराना औधोगिक में गांव जीतगढ़ निवासी अशोक ने शिकायत देकर बताया था की वह गांव का सरपंच रह चुका है। 11 जून को बाद दोपहर करीब 2:40 बजे गांव के लोगों ने उसको शिव मंदिर से तांबे का कलश चोरी होने बारे सूचना दी थी। उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद फुटेज की जांच करवाई तो फुटेज में गांव निवासी बिंदर उर्फ चिंटू कलश चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। शिकायत पर थाना पुराना औधोगिक में आईपीसी की धारा 454,380 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरु कर दिए थे।

Comments