Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत बनेगा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गवालडा से किवाना तक निकलेगी एकता यात्रा: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 3, 2025 Tags: , , , , ,

-उपायुक्त ने की तैयारियों की लेकर समीक्षा बैठक

-8 नवंबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल दिखाएंगे हरी झंडी

-दोपहर बाद 3 बजे होगा गवालडा में एकता यात्रा को लेकर कार्यक्रम आयोजित

BOL PANIPAT , 3 नवंबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 8 नवंबर को पानीपत जिला राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनने जा रहा है। इस दिन दोपहर 3 बजे ग्वालाडा (इसराना) से लेकर किवाना तक भव्य एकता यात्रा निकाली जाएगी। जिसे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सोमवार को बीजेपी जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के साथ सचिवालय सभागार में संयुक्त बैठक की तैयारी को लेकर समीक्षा की और संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा, कि यह विशेष यात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

    उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और एकता की भावना को जागृत किया जाए। गांव-गांव से गुजरने वाली यह यात्रा सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को सशक्त करेगी। इस यात्रा को सफल बनाने को लेकर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

उपायुक्त डॉ दहिया ने इस यात्रा को सफल बनाने को लेकर शिक्षा विभाग व विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम समालखा अमित कुमार और एसडीएम इसराना नवदीप नैन को यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर आस पास के सभी सरपंचों से समन्वय स्थापित करने हुए उन्हें यात्रा में शामिल करने के निर्देश दिए। नेहरू युवा केंद्र को यात्रा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए टी शर्ट और तिरंगे झंडे की व्यवस्था करने की निर्देश दिए गए।

    पुलिस विभाग को सुरक्षा और ट्रैफिक कंट्रोल की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सा अधिकारी विजय मलिक को एंबुलेंस की व्यवस्था करने को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज, एसडीएम समालखा अमित कुमार , एसडीएम इसराना नवदीप नैन डीएम, सीएमओ विजय मलिक,आरटीओ नीरज जिंदल के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।

Comments