अभिभावक बच्चों को करें पूरी तरह शिक्षित व रखें उनके पोषण का ख्याल: मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक
-समाधान शिविर कर रहे हैं लोगों को समस्याओं से मुक्त।
-समाधान शिविर में पहुंची 41 समस्याएं, समाधान के दिये निर्देश।
-शिविर में पहुंच रही रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी समस्याएं
BOL PANIPAT , 27 दिसंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह की अनुठी पहल के तहत जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर लोगों को चिंताओं से मुक्त कर रहे हैं। समाधान शिविर में जो लोग समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं उनका समाधान प्रशासन गारंटी के साथ कर रहा है। शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने कहा कि वे अपने बच्चों को पूर्ण रूप से शिक्षित करें व उनके पोषण का पूरा ध्यान रखें क्योंकि शिक्षा व पोषण जीवन का आधार है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि मौसम को देखते हुए गर्म वस्त्र डाले व अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने शिविर में समस्या लेकर पहुंच पहुंच रहे लोगों को अपनी समस्या साफ-साफ शब्दों में लिखने व उसके साथ आना मोबाईल नम्बर डालने पर बल दिया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये की वे समाधान शिविर में समय पर पहुंच कर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उनके द्वारा जितनी जल्दी समस्याओं पर कार्य होगा आम जन को इसका लाभ मिलेगा व समस्याओं के समाधान के प्रतिशत में वृद्धि होगी। उन्होंने शिविर में पहुंची समस्याओं को गंभीरता से सुना व उन पर ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिये। शुक्रवार को शिविर में क्रीड विभाग, निगम , पुलिस से जुड़ी 41 समस्याएं आई जिनको संबंधित विभाग को सौंपकर जल्द से जल्द समाधान करे के निर्देश दिये।
शिविर में पुलिस विभाग से संबंधित पहुंच रही समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि जो भी समस्याएं आ रही हैं, उन पर अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। पहले उनकी समस्या की जांच करें व उसके बाद उस पर अमल करें।
समाधान शिविर में नगराधीश टीनु पोसवाल ने कहा कि नागरिकों की विभाग से जुड़ी जो भी समस्या आती है व पात्र नार्म पूरें करता है तो उसमें देरी ना करें व तुरंत उसका समाधान करें। उन्होंने शिविर में पहुंच रहे लोगों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना व निगम व बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। शुक्रवार को समाधान शिविर में विभागों की बजाय राजमर्रा की काफी समस्याएं आई जिन पर अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश निर्देश दिये गये।
शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे छिछड़ाना के सोनू ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या प्रशासन के समक्ष रखी जिस पर तत्काल कार्यवाही करने के जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्देश दिये। शिकायतकर्ता यशपाल ने फोर लाईन फुटपाथ पर मूंगफली बेचने वालों पर आगजनी की घटना का अंदेशा लेकर कार्यवाही करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कई बार जाम लगने के कारण लंबी कतार सीएनजी संचालित वाहनों की लग जाती है। कई जगह इस प्रकार की घटनाएं घट चुकी हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सीएचसी को इस पत्र को फारवर्ड कर इसे अध्ययन करने को कहा।
कुराड़ गांव के अन्य व्यक्ति ने लाल डोरे के अंदर मकान का स्वामित्व पत्र लेने के लिए आवेदन किया मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को संज्ञान लेने के निर्देश दिये। एक अन्य शिकायत कर्ता महावीर वासी भारत नगर ने लेबर कापी बनवाने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने डिप्टी डॉयरेक्टर सैफटी को संज्ञान लेने के निर्देश दिये।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लौकेंद्र सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, हुडा एसडीओ सुबेसिंह, डीटीसी कराधान बिजेन्द्र सिंह, आरटीए शमीम शर्मा, ईएसआई डॉ. शिमरन, आयुर्वेद अधिकार संजय,पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. अशोक लोहान, मत्स्य अधिकारी अनुज कुमारी, पुलिस शिकायत अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments