Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जितने भी इंतकाल लम्बित पड़े  हैं उनका काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए : एसडीएम

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 6, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT: 6, जून। एसडीएम वीरेन्द्र ढुल ने सोमवार को इंतकालों, जमाबंदी व रजिस्ट्रयिों के निपटान को लेकर अधिकारियों के साथ ली बैठक और कहा कि जितने भी इंतकाल लम्बित पड़े  हैं उनका काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
उन्होंने बताया कि इसराना में कोई भी जमाबंदी लम्बित नहीं है और मडलौडा में जमाबंदी का कार्य ऑनलाईन कम्प्यूूटर पर जा चुका है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी इंतकाल लम्बित पड़े है तो उन्हें जल्द से जल्द से निपटाया जाए। उन्होनें कहा कि मडलौडा में रिकवरी का कार्य संतोषजनक रहा है।

वीरेन्द्र ढुल ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि तहसील में 2020-21 की कुल 6 जमाबंदियों को जल्द से जल्द कम्प्यूटर पर ऑनलाईन किया जाए व इंतकालों को भी जल्द से जल्द निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की रिकवरियों को जल्द से जल्द पूरा करके कार्यालय में रिपोर्ट भेजें ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर एसडीएम के साथ इसराना और मडलौडा के नायब तहसीलदार, ऑफिस कानूनगों आदि मौजूद रहें।

Comments