पेंशन का पीपीओ नंबर अपने आधार कार्ड से लिंक करा लें पेंशन धारक : उपायुक्त
BOL PANIPAT , 1 जून। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने सभी पेंशन धारकों से अपील की है कि वह अपनी पेंशन का पीपीओ नंबर अपने आधार कार्ड से लिंक करा लें ताकि उन्हें आगे भविष्य में पेंशन देने में कोई परेशानी उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन धारकों की सहूलियत के लिए उनके पीपीओ नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी पेंशन धारकों के लिए सबसे जरूरी कार्य है इसलिए इसे सभी पेंशन धारक जल्द से जल्द लिंक कराएं। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला ट्रेजरी कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी शनिवार व रविवार को भी अपने कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे।

Comments