बोर्ड की सभी परीक्षाओं को नकल रहित करने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण: उपायुक्त
परीक्षा केंद्रों में अनियमिता बरतने वाले अधिकारियों पर होगी एफआईआर दर्ज– उपायुक्त
दसवीं के 15447 व 12वीं के 11हजार 725 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
जिले में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए व 73 केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए
हर केंद्र पर दो ऑब्जर्वर किए गए नियुक्त
शांतिपूर्ण व नकल रहित परीक्षा कराने को लेकर प्रशासन ने कमर कसी।
BOL PANIPAT ,25 फरवरी। राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक का अहम योगदान रहा है । राष्ट्र की प्रगति का पता वहां की शिक्षा के प्रतिशत से पता चलता है। हमें शिक्षा को मूल्यवान बनाने के लिए अथक प्रयास करने की जरूरत है। यह बात उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जीटी रोड़ स्थित सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को सेंटर अधीक्षकों ,खंड शिक्षा अधिकारियों ,बीआरसी की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी केंद्र अधीक्षकों को नकल रहित परीक्षा कराने की शपथ भी दिलाई व अपने छात्र जीवन के कुछ संस्मरण भी केंद्र अधीक्षकों के समक्ष रखें। इस मौके पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पानीपत में एक भी यूएमसी नहीं बनेगा यह हम सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि जो अधिकारी व कर्मचारी नकल रहित परीक्षा करवाने में रोड़ा बनेंगे उनके खिलाफ तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीरता से कार्य करना होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ,भिवानी की 10 वीं व 12 वीं की 27 फरवरी से प्रारंभ हो रही परीक्षाओं को नकल रहित करवाना एक चुनौती पूर्ण कार्य जरूर है लेकिन हमारी बड़ी जिम्मेदारी बनती है । उपायुक्त ने केंद्र अधिक्षकों को अपना मोबाइल नंबर भी शेयर किया व आश्वासन दिया कि उनकी एक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पूरा प्रशासन उनके साथ है। जिले में पूरी तरह नकल पर नकेल कसी जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि दसवीं व 12 वीं की 27 फरवरी को आयोजित की जा रही बोर्ड की इन परीक्षाओं को पूरी तरह से नकल मुक्त किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने बताया कि 10 वी व 12 वीं की परीक्षाओं को नकल मुक्त करने को लेकर सभी अधिकारी व कर्मचारी तैयार हैं ।बच्चों के लिए परीक्षा केंद्र में बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। लाइट पानी से लेकर शौचालय तक का ध्यान रखा गया है। पुलिस कर्मचारी केंद्र के आसपास रहेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बोर्ड की परीक्षाओं में 15 हजार 447 विद्यार्थी दसवीं की, 11 हजार 725 विद्यार्थी 12 वी कक्षा की परीक्षा देंगे। ज़िले में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।इन पर 73 केंद्र अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। हर केंद्र पर दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। शिक्षा का समय 12:30 से 3:30 तक निर्धारित किया गया है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया विजेंद्र हुड्डा,मनीष गुप्ता, नीलम कुंडू बीआरसी विक्रम ,नरेश शेरावत प्रिंसिपल डॉक्टर रविंद्र प्रिंसिपल रणधीर जागलान प्रिंसिपल नेहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments