Monday, October 12, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा चौकी पुलिस ने 16 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 12, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 12 अक्तूबर। समालखा चौकी पुलिस ने 16 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दयाराम पुत्र रामकरण निवासी पुरानी गुड़मंडी समालखा हाल कृष्णा कॉलोनी समालखा के रूप में हुई है।

समालखा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दलबीर ने बताया कि समालखा चौकी पुलिस की एक टीम 11 अक्तूबर को गश्त के दौरान समालखा बस अड्डा पर मौजूद थी। टीम को तभी एसए राजपाल ने फोन कर बताया उसने समालखा अनाज मंडी में किरयाणा की दुकान पर एक युवक को अवैध शराब सहित काबू किया हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काबू किए युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दयाराम पुत्र रामकरण निवासी पुरानी गुड़मंडी समालखा हाल कृष्णा कॉलोनी समालखा के रूप में बताई। उसके कब्जे से 46 पव्वे व 9 अध्धे देसी शराब बरामद हुई। शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह पेश नहीं कर सका। अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना समालखा के एक्साईज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया बाद पुछताछ व गिरफ्तारी के आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया जो माननीय न्यायालय ने आरोपी को बन्द ज्युडिशियल जेल भेजा गया

Comments


Leave a Reply