शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को मिला भरोसा, एडीसी अंकित चौकसे ने कहा – हर समस्या का समाधान है प्राथमिकता
समाधान शिविर में एडीसी अंकित चौकसे का सख्त संदेश, जनता को दफ्तरों के चक्कर नहीं, समय पर चाहिए समाधान
जनता समाधान शिविर में शिकायतों पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश: एसडीएम मनदीप कुमार
हर शिकायत को गंभीरता से लेकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी डीएसपी विकास
समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 12 शिकायते हुई दर्ज
BOL PANIPAT : 27 अगस्त। हरियाणा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनता समाधान शिविर का आयोजन गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में किया गया। शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने विभिन्न विभागों से संबंधित 12 शिकायतों की सुनवाई की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि जनता समाधान शिविर सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिन मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की स्थिति से भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।
एसडीएम मनदीप कुमार ने भी लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति की समस्या का समाधान पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की वास्तविक स्थिति की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करें और समाधान में अनावश्यक देरी न हो।
सीईओ डॉ. किरण और नगराधीश टीनू पोसवाल ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उनके प्रभावी निपटारे तक निगरानी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने से आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।
डीएसपी विकास चहल ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को तीव्रता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस से जुड़ी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से संवाद बनाए रखने तथा मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं करने के निर्देश दिए।
सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन सुरेंद्र जोगी ने कहा कि जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में सीएम विंडो महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को उचित माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखें और योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 12 शिकायतों की सुनवाई की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रार्थी रक्षा राम वासी अमर भवन चौंक ने जन्म प्रमाण पत्र में नाम ठीक करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी राकेश तायल ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार फिरौती की धमकियां मिल रही है उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई करने का अनुरोध किया। प्रार्थी राजकुमार वासी नारायणा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनका बिजली का बिल ठीक किया जाए। अब तक समाधान नहीं हो पाया है। प्रार्थी नवादा आर के राणा ने फिरनी पर से अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। इस अवसर पर डीआरओ कनब लाकड़ा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी विकास चहल, एलडीएम जितेंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान, जिला कल्याण अधिकारी जयपाल हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, रेडक्रॉस से गौरव रामकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

Comments