दशहरा मेला के दृष्टिगत फूल बरसाने के लिए ड्रोन उडाने की अनुमति
BOL PANIPAT , 3 अक्तूबर। जिलाधीश सुशील सारवान ने 5 अक्तूबर को आयोजित स्थानीय सैक्टर 25 मैदान में आयोजित होने वाले दशहरा मेला के दृष्टिगत फूल बरसाने के लिए ड्रोन उडाने की अनुमति प्रदान की है।
दशहरा कमेटी को दिए गए आदेशानुसार कमेटी को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए सभी दिशानिर्देशों की पालना करनी होगी और सभी सुरक्षा उपकरणों को तैयार रखना होगा। आयोजकों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों की भी पालना करनी होगी। आयोजकों को अतिविशिष्ठ व्यक्तियों और ड्रोन के मध्य उचित दूरी भी रखनी होगी। ड्रोन को उड़ाने वाले चालक को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि ड्रोन रिहायशी क्षेत्र में ना जा पाए।

Comments