पिंकल शर्मा को लगातार दूसरी बार पंजाबी ब्राह्मण सभा पानीपत का प्रधान चुना गया।
BOL PANIPAT : (2 जुलाई) सनौली रोड, आदर्श कालोनी स्थित भगवान परशुराम मन्दिर में आज पंजाबी ब्राह्मण सभा पानीपत के चुनाव संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से पिंकल शर्मा को लगातार दूसरी बार प्रधान चुना गया।
सर्वप्रथम बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा के पाठ के साथ प्रारंभ हुई। तत्पश्चात वेद गोस्वामी जी महाराज गद्दी गाहड़ू लाल एवं ब्रह्मर्षि श्री नाथ जी महाराज के सभापति के रूप में कार्यक्रम की शुरूआत हुई। डा. महेन्द्र शर्मा ने पंजाबी ब्राह्मण सभा की गतिविधियों की चर्चा करते हुए कहा कि सभा के माध्यम से समाज में जागरूकता आई है तथा भविष्य में सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को विस्तृत रूप दिया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोग भाग ले सके। सतीश शर्मा ने इस अवसर पर समाज की एकता पर बल दिया उन्होंने कहा कि सभी को एक दूसरे के सुख दुख में काम आना चाहिए। नंद किशोर कौशल ने कहा कि अपने बच्चों को स्कूल की शिक्षा के साथ साथ धार्मिक शिक्षा भी देनी चाहिए जिससे कि वे धर्म से दूर न हों। हिमांशु शर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी में युवाओं को जोड़ने की आवश्यकता है ताकि वे आगे चलकर जिम्मेवार नेतृत्व दे सकें। इस अवसर पर लाल गोस्वामी, संजय शर्मा, गौरव शर्मा, यशपाल शर्मा, अश्विनी शर्मा, सोनू शर्मा, ने भी अपने विचार रखे।
तत्पश्चात सभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया तत्पश्चात वेद प्रकाश शर्मा ने पिंकल शर्मा का नाम प्रस्तावित किया जिसका अनुमोदन सतनारायण शर्मा ने किया और जायकारों के साथ पिंकल शर्मा को पुनः दूसरी बार प्रधान पद के लिए निर्वाचित कर लिया गया। पिंकल शर्मा ने इस अवसर पर सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे पहले से भी बढ़चढ़कर सभा की उन्नति का प्रयास करेंगे तथा उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वह तन मन धन से उसे निभाएंगे। इस अवसर पर ईश्वर शर्मा, नवीन वैद्य, रिंकू शर्मा, ओम दत्त शर्मा, पंकज शर्मा, ईश शर्मा, किशन शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments