Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण जरूरी: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 15, 2023 Tags: , , , , ,

हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ब्राह्मण माजरा में किया पौधारोपण

BOL PANIPAT , 15 जून। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत जनसंवाद की श्रंखला में  वीरवार को उपायुक्त ने ब्राह्मण माजरा की ग्राम शामलात भूमि पर जामुन, सिसम व अमरूद का पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की।  इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर 2206 पौधे लगाकर पौधारोपण करने का आमजन को संदेश दिया। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण जरूरी है। हमें पौधारोपण कर उनका संरक्षण भी अपने बच्चों की भांति करना चाहिए। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा , जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी वीवेक चौधरी, एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीएमओ डॉ. जंयत आहूजा, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भोरिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य रणजीता कौशिक, सरपंच मंजू मौके पर मौजूद रहे।

Comments