Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 9, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 09 फरवरी 2023, थाना माडल टाउन पुलिस की टीम ने एनएफएल नाका पर चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान अमित पुत्र अजय निवासी नोकोठी बेगूसराय बिहार हाल केएसके स्पिनिंग मील गांव ब्राहमण माजरा पानीपत के रूप में हुई।

थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अमित से पूछताछ में खुलासा हुआ उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी अमित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया की उनकी टीम को बुधवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार संदिग्ध किस्म का एक युवक एनएफएल नाका के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो अरोपी ने अपनी पहचान अमित पुत्र अजय निवासी नोकोठी बेगूसराय बिहार हाल केएसके स्पिनिंग मील गांव ब्राहमण माजरा पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक गत सोमवार 6 फरवरी की रात पानीपत राज नगर में एक घर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना माडल टाउन में फरदीन निवासी राजनगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना माडल टाउन में राजनगर निवासी फरदीन पुत्र फखरूद्दीन ने शिकायत देकर बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसने 6 फरवरी की साय अपनी मोटर साइकिल टीवीएस राइडर घर के अंदर खड़ी की थी। अज्ञात चोर रात के समय घर से उसकी बाइक को चोरी कर ले गया। फरदीन की शिकायत पर थाना माडल टाउन में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments