Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राजनीति विज्ञान हमें अपने भावी कार्यक्षेत्र को चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : शान

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 9, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग एवं  प्लेसमेंट और कैरियर गाइडेंस सेल के तत्वावधान में “एक्सप्लोरिंग पाथवे : करियर ऑपच्यरुनिटीज आफ्टर पॉलिटिकल साइंस” पर  करवाई गई। जिसमें मेधा लर्निंग संस्था से विद्यार्थी रिलेशन मैनेजर शान  मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि राजनीति विज्ञान हमें अपने भावी कार्यक्षेत्र को चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है जिससे बहुत से विद्यार्थी अनभिज्ञ रहते हैं। राजनीति विज्ञान बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के कई अवसर दे सकता है जैसे  प्रशासनिक अधिकारी , राजनीतिक वैज्ञानिक, सोशल मीडिया मैनेजर ,  एन. जी.ओ, मानव अधिकार कार्यकर्ता, चुनाव अभियान प्रबंधक ,  इत्यादि । इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने भी कहा कि राजनीति विज्ञान  हमें अपनी राजव्यवस्था के साथ- साथ अपने देश व परिवेश को भी जानने में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अतः विद्यार्थियों को इसे केवल एक वैकल्पिक विषय न मानकर पूरी रुचि से इसका अध्ययन करना चाहिए।
 डॉ. किरण मदान ने भी अपने विचारो को प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों को अपने जीवन लक्ष्य निर्धारित करने के लिए उत्साहित किया। डॉ अर्पना गर्ग ने बताया वर्तमान समय में शिक्षा को रोजगार से जोड़कर देखा जाता है।  जो जितना अधिक शिक्षित और अनुभवी है, कंपनी उसी व्यक्ति का चयन करती है। इस अवसर पर प्रोफेसर खुशबू, प्रोफेसर राहुल कुमार, प्रोफेसर मोहित , प्रोफेसर विकास एवं मेधा लर्निंग संस्था से पीयूष, शाहिद, सलोनी भी उपस्थित रहे।

Comments