स्कूल में गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। सुबह की प्रार्थना सभा में छठी कक्षा के छात्र-छा़त्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने भाषण दिया और, कविता बोली। छठी कक्षा के एक छात्र ने गुरु के महत्व पर अपने विचारों को सांझा किया।स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने शिक्षकों को बधाई दी। प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने बच्चों को गुरु की महत्ता बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति की सफलता के पीछे गुरु का हाथ होता है। माता के बाद दूसरा शिक्षक उसका गुरु होता है। इसलिए गुरु को भगवान से भी बढ.कर माना गया है। स्कूल के प्रबंधक महोदय युधिष्ठिर मिगलानी ने अध्यापकों तथा सह कर्मचारियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी और अंत में जलपान की व्यवस्था की गई।।

Comments