Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


कॉमर्स एसोसिएशन के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 मई 2022 को स्थानीय आई.बी. कॉलेज के कॉमर्स एसोसिएशन के द्वारा एक  पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का विषय कोविड-19 का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव था। इस प्रतियोगिता को दो चरणों में पूरा किया गया। प्रथम चरण में विद्यार्थियों से ऑनलाइन पीपीटी गूगल फॉर्म के माध्यम से मंगवाई गई जिसमें 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 उसके पश्चात उन विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया जिन्होंने इस प्रतियोगिता में  आज ऑफलाइन प्रेजेंटेशन दिया।  इस कार्यक्रम  का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय गर्ग ने किया। उन्होंने कहा इस तरह इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा आजकल के वातावरण में हो रहे परिवर्तनों के बारे में भी ज्ञान मिलता है।

वाणिज्य विभागाध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें बधाई दी । उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर प्रो. अजय पाल एवं प्रो. माधवी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए । इससे विद्यार्थियों की परफारमेंस में निखार आता है। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रोफेसर मनीत कौर ने किया।  निर्णायक मंडल में प्रो. अजय पाल, प्रो. माधवी, प्रो. राजेश बाला,  प्रो. रूहानी शर्मा और प्रो. निशा गुप्ता थे ।

 प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :-

प्रथम स्थान – चाहत राठी (BBA 2nd Year)

द्वितीय स्थान – आरती रानी (M. Com Prev. Year)

तृतीय स्थान – कृष अरोड़ा  (BBA 2nd Year)

सांत्वना पुरस्कार – सचिन (M. Com Prev. Year)इस प्रतियोगिता के आयोजन में प्रो आकांक्षा , प्रो. सुखजिंदर और प्रो. मनीष गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई ।वाणिज्य विभाग से  सोनिया विरमानी,रीना रानी, रितिका, रुचिका, करुणा, विनिता, नीतू मनोचा और जागृति उपस्थित रहे । विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Comments