Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


डी.जी.एच.ई पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई 2026 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 30, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। डी.जी.एच.ई पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित है। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने बताया कि आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का पर्याय बन चुका है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महाविद्यालय को हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा गोल्ड कैटेगरी में “एनईपी-2020 इम्प्लीमेंटेशन एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और शीघ्र अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कॉलेज का उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव सिद्ध होगा।

महाविद्यालय में आधुनिक एवं सुसज्जित कक्षाएं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, खेल सुविधाएं, अनुभवी एवं योग्य प्राध्यापक, व्यक्तित्व विकास गतिविधियां तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां उपलब्ध हैं। कॉलेज का अनुशासित एवं छात्र-केंद्रित वातावरण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कॉलेज प्रशासन ने पुनः विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे 31 मई 2026 तक डीजीएचई पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं और आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से जुड़कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Comments


Leave a Reply