पावर पॉइंट कंपटीशन आईबी पीजी कॉलेज पानीपत ने तीसरा स्थान हासिल किया!
BOL PANIPAT : पानीपत के आईबी महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन पावर पॉइंट कंपटीशन का आयोजन किया गया कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया प्रतियोगिता दो राउंड में आयोजित की गई थी पहले राउंड में कुल 30 बच्चों ने भाग लिया जिसमें से 24 बच्चों को सेकंड राउंड के लिए चयनित किया गया
इन सभी बच्चों ने माइक्रोसॉफ्ट टीम्स एप के जरिए ऑनलाइन पीपीटी प्रेजेंटेशन दी! प्रतियोगिता में मोक्षिता, केएल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन फरीदाबाद और पवन सैनी डीएवी सैंटनरी कॉलेज फरीदाबाद प्रथम स्थान पर रहे जबकि तेजस्वी कुमार, एम एन पी जी कॉलेज फतेहाबाद और निलक्षी तवर, मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद मारकंडा ने दूसरा और और मानसी मानसी नेगी , सेंचुरी कॉलेज फरीदाबाद व केशव, आईबी पीजी कॉलेज पानीपत ने तीसरा स्थान हासिल किया!

प्राचार्य डॉ अजय गर्ग कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ विक्रम कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संयोजिका डॉ अंजू ग्रोवर को बधाई दी इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय गर्ग और विभागाध्यक्ष डॉ विक्रम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि करना था उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में समय-समय पर बच्चों के ज्ञान वर्धन के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं! ताकि बच्चे विभिन्न गतिविधियों में निपुण हो सके
उन्होंने बताया कि कंप्यूटर में किसी भी प्रोजेक्ट को आसानी से बनाने के लिए पावर पॉइंट की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होती है !बड़ी से बड़ी कंपनी प्रोजेक्ट को प्रेजेंट करने के लिए पावर पॉइंट का इस्तेमाल करती है! इसलिए जरूरी है कि बच्चों को भी इसका ज्ञान हो! उन्होंने बताया कि मौजूदा समय के प्रति श्रद्धा भरे इस युग में कंप्यूटर से संबंधित जानकारी होनी बेहद जरूरी है ताकि बच्चे किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सके!
प्रतियोगिता के आयोजन में संयोजिका डॉ रंजू, प्रो विनय भारती, प्रो रितु ,प्रो दीप्ति और प्रो नीति का विशेष योगदान रहा जबकि निर्णायक मंडल में प्रो सोनिया ,डॉ सीमा, डॉ निधि, शामिल रहे इस मौके पर डॉ रामेश्वर दास, डॉ सुमित शर्मा, प्रो निधान सिंह ,प्रो राजेश ,अमित और कुलदीप मुख्य रूप से मौजूद रहे!

Comments