कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन राष्ट्रीय सक्रिय पोस्टर मेकिंग एवं ब्लॉक मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT :स्थानीय आई बी पी जी महाविद्यालय पानीपत में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन राष्ट्रीय सक्रिय पोस्टर मेकिंग एवं ब्लॉक मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय कानूनी अधिकार और कोविड-19 रहा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग ले कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं करवाने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी होता है। कोविड महामारी को देखते हुए ऐसी प्रतियोगिताओं का महत्व और भी बढ़ जाता है । इस में भाग लेने से विद्यार्थी स्वयं का मूल्यांकन करता है और अपनी नई खूबियों को पहचानता है।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता डॉ किरण मदन जी ने कहा कि प्रतियोगिता हमें जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक होने के साथ-साथ चुनौतियों का सामना करना सिखाती है। विद्यार्थियों को वर्षों से एकत्रित ज्ञान और कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार मंच प्रदान करती है। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ पूनम मदान ने कहा प्रतियोगिता छात्राओं के लिए आत्म मूल्यांकन का एक बड़ा स्रोत ही नहीं बल्कि इससे छात्रों के मन में आत्मविश्वास की उत्पत्ति भी होती है। इसमें हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को अपने साहस एवं कमियों का अनुभव भी होता है और वह अपनी कमियों को सुधार कर लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयत्न करता है।
निर्णायक मंडल में डॉ सुनीता डांडा एवं डॉ निधि मल्होत्रा ने निष्पक्ष एवं तटस्थ भूमिका निभाई। और कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. आकांक्षा, प्रो. करुणा और प्रो रितिका ने भी अपना सराहनीय योगदान दिया । प्रो सुखजिंदर सिंह, प्रो.राहुल कुमार ने टेक्निकल कार्यभार संभाल कर अपना योगदान दिया ।
ब्लॉग मेकिंग प्रतियोगिता का परिणाम कुछ इस प्रकार है- प्रथम स्थान- छात्र महक (दयाल सिंह कॉलेज ,करनाल) द्वितीय स्थान – छात्रा सिमरन (दयानंद महिला महाविद्यालय , कुरूक्षेत्र)
तृतीय स्थान- छात्र रोबिन (आई.बी.पीजी कॉलेज ,पानीपत)।
इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा
प्रथम स्थान छात्रा दीपांशी जून (हिंदू गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत ) , द्वितीय स्थान – छात्र रोहित जोशी ( आई बी कालेज ,पानीपत ) तृतीय स्थान-छात्रा ग्रेसी ( दयानंद कॉलेज (कुरुक्षेत्र) ।

Comments