मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर पानीपत में व्यापारी सम्मेलन होगा 13 जून को: मेघराज गुप्ता
-सम्मेलन के आयोजक एवं भाजपा नेता मेघराज गुप्ता ने पानीपत शहर की व्यापारिक एसोसिएशनों को दिया सम्मेलन का न्योता
BOL PANIPAT ,11 जून। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं व्यापारी मेघराज गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर करनाल लोकसभा क्षेत्र के व्यापारियों का व्यापारी सम्मेलन 13 जून को पानीपत के सेक्टर 24 स्थित अग्रवाल भवन में होगा। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल शिरकत करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, सांसद संजय भाटिया, पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा व शहरी विधायक प्रमोद विज व्यापारियों को संबोधित करेंगे। व्यापारी सम्मेलन का करनाल लोकसभा क्षेत्र के सभी व्यापारिक संगठनों को न्योता दिया जा रहा है। व्यापारी सम्मेलन के आयोजक मेघराज गुप्ता रविवार को गोहाना रोड स्थित गणपती मार्केट में व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। गुप्ता ने बताया कि पानीपत शहर के सभी व्यापारिक संगठनों के पास जाकर व्यापारी सम्मेलन में पहुंचने का निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में व्यापारी भाजपा सांसदों के समक्ष व्यापार को लेकर आ रही परेशानी व मागों को रखेगे ताकि सरकार द्वारा उनका समाधान करवाकर व्यापार को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि पानीपत एक औद्योगिक नगरी है और भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापार को बढ़ाने के लिये प्रयासरत है। वहीं मेघराज गुप्ता ने बताया कि रविवार को गणपति हैंडलूम एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार गर्ग, गोहाना रोड एसोसिएशन के उपप्रधान सुरेश सैनी, किशनपुरा एसोसिएशन के सतीश सहगल, रेलवे रोड एसोसिएशन के अनिल मदान, संयुक्त व्यापार मंडल के दर्शन लाल वधवा, जवाहर मार्केट के विपिन चुघ, पचरंगा बाजार एसोसिएशन के काकू बंसल व असंध रोड के हरीश बंसल आदि एसोसिएशनों को सम्मेलन का निमंत्रण दिया गया है। इस अवर पर मेघराज गुप्ता के साथ श्रीपाल सिंगला, संजय गोयल, सतीश सहगल, गोपाल तायल, संदीप गर्ग, राजेश शर्मा, महेश नारंग, बॉबी जैन व सुशील गर्ग आदि साथ रहे।

Comments