पाँचवी बार निर्विरोध समाज सेवा संगठन अध्यक्ष बने प्रवीन जैन
BOL PANIPAT : आज दिनाँक 22 मई दिन रविवार को समाज सेवा संगठन की जनरल बाड़ी मीटिंग संगठन कार्यालय अग्रवाल मण्डी में सम्पन्न हुई जिसमे सर्वसम्मति से पाचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर प्रवीन जैन चुने गए संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया संगठन के कार्यकाल को 3 वर्ष पूरे हो चुके हैं .आज संगठन की कार्यकारणी की मीटिंग हुई जिसमे संगठन का विस्तार किया गया . जिसमें इसराना, समालखा ,मतलौडा ,घरौंडा ब्लाक पर नए पदाधिकारी का चुनाव हुआ. अब तक संगठन पानीपत में कार्य कर रहा था. अब इन चारों ब्लॉक में भी संगठन अपने मेम्बर बना कर सेवा के कार्ये करता रहेगा और बहुत जल्द पानीपत में और जहाँ जरूरत होगी वाटर कूलर लगवाये जायेंगे.
जैन ने सभी वाटर कूलर लगाने वाले समाज सैवियो, प्रशासन, नेताओं व संस्थाओं से अपील की गर्मी का मौसम है जिसने भी पानीपत में वाटर कूलर लगवा रखे हैं औऱ बन्द पड़े है उनको चालू करवाया जाये. अगर कोई अपने वाटर कूलर चालू नहीं करवाता तो वो कूलर संगठन को दे. उनको रिपेयर करवाकर जहाँ जरूरत होगी, वहाँ पर लगाये जायेंगे.
मौके पर अध्यक्ष प्रवीन जैन, संरक्षक सतप्रकाश जैन ,उपाध्यक्ष गुलशन कटारिया, रमन खुल्लर, कोषाध्यक्ष कैलाश जैन, सहकोषाध्यक्ष अमित जैन, महासचिव विकास जैन, सचिव गँगा गुप्ता, सहसचिव मनोज गांधी, प्रचार मंत्री नीरज जैन ,मीडिया प्रभारी नरेन्द्र नारंग ,घरौंडा ब्लॉक उपाध्यक्ष विशाल जग्गा, महा सचिव सुनील कुमार, सचिव प्रवीन अरोरा ,समालखा ब्लॉक उपाध्यक्ष बलराज कादियान महा सचिव अनिल सिंगला सचिव मोहित जैन सहसचिव मनीष कुमार इसराना ब्लॉक उपाध्यक्ष यश पाल मलिक, महासचिव विनोद ग्रोवर, सचिव प्रमोद रोहिला, सहसहिव अशोक मखीजा, मतलौडा ब्लॉक उपाध्यक्ष राजिंदर जैन, महासचिव वीरेन्द्र भाटिया, सचिव सतबीर भार्गव, सहसचिव विनोद ग्रोवर को जिम्मेदारी सौंपी गई. विक्रम कालरा ,मोहित जैन, भोला मेहता, राजेश वर्मा, दयानन्द खुंगर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Comments