Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


आई. बी.(पी.जी.) कॉलेज में हुआ प्री-प्लेसमेंट का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आई.बी.(पीजी) कॉलेज, पानीपत में प्लेसमेंट एवं कैरियर गाइडेंस इकाई एवं एन आई आई टी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में प्री-प्लेसमेंट का आयोजन एक वेबीनार द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग नें कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को लगातार रोज़गार के अवसर देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। हम ऐसे कंपनियों का स्वागत करते हैं जो विद्यार्थियों को रोज़गार के अवसर प्रदान करते हैं।

इस कार्यक्रम की शुरुआत प्लेसमेंट इकाई अधिष्ठाता डॉ अर्पणा गर्ग ने की और कहा कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियो को पढाई के साथ साथ रोजगार को भी अपना लक्ष्य बनाना चाहिए। इसके तहत हर विद्यार्थी को महाविद्यालय द्वारा दिए गए रोजगार के सुनहरे अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ अर्पणा गर्ग ने कंपनी के प्रतिनिधियों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने यह भी बताया कि चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों को एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से  चयनित किया जाएगा । सभी सफल विद्यार्थी एडलवाइस कंपनी में वेल्थ मैनेजर के पोस्ट पर नियुक्त किये जायेंगे जो कि 4.25 लाख सालाना पैकेज प्राप्त करेंगे। कंपनी की तरफ से सीनियर मैनेजर श्री प्रशांत गुप्ता और सीनियर काउंसलर श्री विजय सिंह ने विद्यार्थियों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया एवं प्रतिभागियों को एन बी एफ सी इंडस्ट्री से भी रूबरू कराया।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो अजय पाल, प्रो पवन, डॉ शर्मिला यादव, प्रो निशा, प्रो रुचिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments