Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


कोरोना से बचाव के लिए बरतनी होगी सावधानी –  उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at February 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 7 फऱवरी। जिला उपायुक्त सुशील सारवान  ने कहा कि हालांकि जिला में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का प्रभाव अब धीरे – धीरे कम हो रहा है और जिला के हालात दिनों – दिन सुधर रहे हैं । जिला में एक तरफ जहां अब नए मामलों में गिरावट आई है , वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है । उन्होंने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है , हमें अभी भी सावधानी बरतनी होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी । हमें फेस मास्क , हैंड सैनिटाइजर , दो गज की दूरी , भीड़ – भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना आदि नियमों का प्रयोग करना है ।

वैक्सीनेशन से मजबूत होगा सुरक्षा चक्र

उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि ने आमजन से कोविड टीकाकरण के तहत वैक्सीन की दोनों डोज लेने की अपील की है । उन्होंने नागरिकों से कोविड महामारी को खत्म करने के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाने का आह्वान किया है । उन्होंने बताया कि एक फरवरी से प्रदेश के 9 से 12 वीं कक्षा तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को खोल दिया गया है । प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत सरकारी और निजी दफ्तरों के साथ साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मानकों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं ।

Comments