Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


प्रेम वर्मा बने राजकीय महाविद्यालय पूर्वछात्र संघ के अध्यक्ष.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 27, 2024 Tags: , , ,

-राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 18 में पूर्व छात्र परिषद की गई आयोजित. युवाओं के हित में करेंगे काम: प्रेम वर्मा

-राष्ट्रहित में अधिक से अधिक मतदान करे युवा : प्रेम वर्मा

BOL PANIPAT : 27 अप्रैल पानीपत, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में पूर्व छात्र परिषद की बैठक आयोजित की गई बैठक में लगभग 200 पूर्व छात्रों ने भाग लिया अध्यापकों एवं पूर्व छात्रों के आपसी संवाद में छात्रों ने अपने महाविद्यालय के अनुभव एवं उनके वर्तमान के बारे में चर्चा की पूर्व छात्र परिषद कि इस वार्षिक बैठक में महाविद्यालय प्राचार्य संजू अब्रॉल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। पूर्व छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतुतियां भी पेश की एवं विभिन्न खेल भी खेले गए।
बैठक के अंत में पूर्वछात्र संघ का चुनाव हुआ जिसमे सर्व सम्मति से प्रेम वर्मा को पुनः अध्यक्ष चुना गया।ऋतु ढोंचक को उपाध्यक्ष,किशोर कुमार को सचिव, तन्नू कुमारी को सह सचिव एवं शुभम कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।इन सभी पदों की घोषणा प्राचार्या संजू अब्रोल ने की।
प्रेम वर्मा छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों एवं छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका में नजर आए हैं।वर्ष 2018 में हुए छात्रसंघ के चुनाव में प्रेम वर्मा छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।
पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए प्रेम वर्मा ने कहा कि हमने सदैव समाज हित और छात्र हितों में काम किया है।छात्रों की हर समस्या का समाधान करवाया है चाहे उसके लिए आंदोलन ही क्यों ना करना पड़ा हो।आगे भी युवाओं के लिए काम करते रहेंगे।प्रेम वर्मा ने कहा कि हमारे लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव आने वाला है। हम सभी युवाओं को इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।ये हमारा अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है।
इस अवसर पर प्राध्यापक सीमा शर्मा,दलजीत सिंह,सरोज चौहान, दीप्ति गाबा,सुनील दत्त,नरेश ढांडा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments