Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई एवं सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 22, 2024 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : (22 सितम्बर) दशहरा कमेटी (रजि.) सनौली रोड की एक जनरल मीटिंग सैक्टर 25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई एवं सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी गईं।
सर्वप्रथम बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा के पावन पाठ से हुई तत्पश्चात महासचिव चिमन सेठी ने सभा की कार्यवाही आरंभ करते हुए कहा कि दशहरा कमेटी का अपना मुख्य पर्व दशहरा पर्व मनाने के लिए तैयारियों को जोरशोर से प्रारंभ कर दिया गया है उन्होंने सभी सदस्यों का आवाह्न करते हुए कहा कि वे बढ़चढ़कर पर्व में अपनी सवायें लें। इसके बाद चेयरमैन सूरज दुरेजा ने दशहरा कमेटी के पूर्व सदस्यों स्व. मा. आसानन्द लखीना, स्व. आसानन्द जुनेजा, स्व. सेवाराम रेवड़ी, स्व. नानक चन्द चुघ, स्व. रामकिशन रेवड़ी, स्व. धर्मचन्द बतरा, स्व. हरभगवान नारंग, स्व. प्रकाश चन्द बजाज, स्व. हरभगवान खुराना की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा लगाया गया पौधा आज एक वटवृक्ष बन गया है। जिनके कारण हम आज दशहरा पर्व धूमधाम से मना पा रहे हैं। तत्पश्चात वेद बांगा, कैलाश नारंग, तिलक राज छाबड़ा, पुरूषोत्तम शर्मा, पंकज आहूजा ने अपने विचार रखे। इसके बाद दशहरा कमेटी में 10 नए युवा सदस्यों नमन जुनेजा, हिमांशु चुघ, विकास जुनेजा, विनीत कत्याल, जतिन नारंग, जतिन ढींगड़ा, कपिल नारंग, गौरव सन्धू, ऋषभ सेठी और सुशांत सेठी को पटका पहनाकर सम्मिलित किया गया।  तत्पश्चात प्रधान रमेश माटा ने कहा कि सभी सदस्यों को उनकी सेवायें लगायीं जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़कर अपनी सेवायें ग्रहण की। माटा ने कहा कि इस दशहरा पर्व पर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज एवं महंत अरूणदास जी महाराज जी के सान्निध्य में मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बार शोभायात्रा का रूट भीम गोडा चौक से शुरू होकर सेठी चौक, अमर भवन चौक, सनौली रोड, सांई बाबा चौक, एस.डी.वी.एम. से होते हुए मित्तल मैगा माल के पास पाईट स्कूल के सामने पहुँचेगा। इस बार दशहरा स्थल पर मुख्य प्रवेश द्वार पूर्व दिशा की तरफ रहेगा। इस बार दशहरा स्थल पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। श्री हनुमत स्वरूपों एवं राम लक्ष्मण स्वरूपों के स्वागत के लिए मिनी हैलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जायेगी। इस बार रावण के पुतलों में आकर्षण के लिए रहस्य-रोमांच का एक बिन्दू जोड़ा जायेगा जिससे इस बार रावण परिवार अत्यंत आकर्षक नजर आयेगा। इस बार रावण दहन 5.51 पर होगा एवं उससे कुछ देर पहले उपस्थित हजारों लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा तथा रावण दहन से 3 मिनट पूर्व बड़ी एलईडी स्क्रीन पर काउन्ट डाउन होगा जिससे कि सभी दर्शक आनन्द और रोमांच में शामिल हो सकें। रमेश माटा ने रावण दहन देखने आने वाले दर्शकों से अपील की कि जाम के दृष्टिगत हो सके तो कार आदि बड़े वाहनों के बजाय पैदल दशहरा पर्व देखने पहुँचें। इस अवसर पर प्रीतम गुलाटी, डा. रमेश चुघ, अशोक नारंग, जोगिन्द्र कमल, चुन्नी चुघ, बसंत रामदेव, महेन्द्र पसरीचा, किशोर अरोड़ा, शाम सुन्दर बतरा, जयदयाल तनेजा, लीला कृष्ण भाटिया, कृष्ण शर्मा, दीनानाथ, सूरज बरेजा, चरणजीत ढींगड़ा, जोगिन्द्र खुराना, जवाहर जुनेजा, चुन्नी लाल लखीना, सोहन रेवड़ी,  तरूण धमीजा, स्वप्निल जुनेजा, विजय चौधरी, भूषण नारंग, गौरव सेठी, राकेश सचदेवा, पंकज सेठी, तरूण छौक्करा, सुमित नारंग, मोहित आहूजा, पवन जुनेजा, नीरज मिगलानी, धीरज बांगा आदि उपस्थित थे।

Comments