Thursday, October 8, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए प्रेजेंटेशन कम्पटीशन का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रेजेंटेशन कम्पटीशन ऑन द टॉपिक ऑफ एप्लीकेशन मेथोड्स, sequence & programming in C & नुमेरिकल मेथोड्स , sequence & series, स्पेशल फंक्शन एंड इंटीग्रल ट्रांसफॉर्म इन रियल लाइफ “का आयोजन करवाया गया  जिसमें 25 विद्यार्थियों ने 7 ग्रुप में भाग लिया |

उन्होंने चार्ट पर अपना टॉपिक दर्शा कर उसे कक्षा में प्रस्तुत किया | इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में टीम वर्क स्किल को बढ़ावा मिलता है तथा उनके सर्वांगीण विकास में सहायता करता है  | डॉ.  अर्पणा गर्ग ने कहा कि इन गतिविधियों  से विद्यार्थियों को गणित के वास्तविक  जिंदगी में इस्तेमाल के बारे में पता चलेगा | प्रतियोगिता का संचालन प्रो. दीपाली द्वारा किया गया |

डॉ. अर्पणा गर्ग व कनक शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई | प्रतियोगिता में अश्विनी,  इशिता और तुषार ने प्रथम तथा शक्ति, विपुल व अंकित ने  द्वितीय स्थान प्राप्त किया | नीलेश, मनीष और आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | इस अवसर पर प्रो. मनीष,  प्रो. सौरव, प्रो. कोमल, प्रो. मानसी तथा प्रो. कीर्ति मौजूद रहे | 

Comments