पानीपत व्यापार मण्डल द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन
राजकुमार आहूजा चालबाज व धोखेबाज : काकू बंसल
BOL PANIPAT : पानीपत में आज पानीपत व्यापार मण्डल द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि राजकुमार आहूजा बहुत चालबाज व धोखेबाज आदमी है। उनके खिलाफ प्रेस वार्ता करने के लिये आज पानीपत व्यापार मण्डल के सदस्य इकट्ठे हुये है। उन्होंने कहा कि राजकुमार आहूजा के परिवार वालों के खिलाफ पानीपत में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमे पुलिस ने राजकुमार द्वारा ठगी किये गये 25 लाख रुपये की रिकवरी की थी। जिन रुपयो को सुपरदारी हो चुकी है। परन्तु राजकुमार द्वारा पुलिस व व्यापार मण्डल पर लगाये गये सारे आरोप बेबुनियाद है। इसके अलावा भी राजकुमार व उसके परिवार के खिलाफ पंजाब मे भी मुकदमा दर्ज है। जिस मुकदमा मे भी 25 लाख रुपये की रिकवरी हुई थी। राजकुमार आहूजा व उसके परिवार वालों ने बैंकों से धोखाधड़ी की है और वे बैंकों से NPA (डिफाल्टर) हो चुके है।
इसके अलावा राजकुमार आहुजा ने मोहम्मद आलम उतर प्रदेश, अनिल गुप्ता उतराखण्ड, रविकान्त तेलंगाना, नरोत्तमदास पंजाब व राजेन्द्र कुमार शाहबाद हरियाणा के साथ रुपये लेकर धोखाधडी की है। साथ ही उन्होंने कहा कि एसपी शशांक कुमार सावन एक ईमानदार पुलिस अफसर है। शशांक कुमार ‘सावन IPS पानीपत मे लगने के बाद पानीपत पुलिस ईमानदारी से अपना काम कर रही है। पानीपत पुलिस में भ्रष्टाचार मे पूरी तरह से अंकुश लगा है। पानीपत मे बदमाशों मे खौफ है। और पुलिस थानो मे जनता की पूरी सुनवाई होती है आम जनता का काम पुलिस द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ किया जा रहा है। राजकुमार आहूजा ने काफी व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी कर रखी है। भविष्य में इसके खिलाफ पानीपत मे और मुकदमे दर्ज नहीं हो इसलिये बार-2 अखबारों में पानीपत पुलिस पर झूठे आरोप लगा रहा. है।
पानीपत का समस्त व्यापार मण्डल राजकुमार आहूजा के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से भी गुहार लगाते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाये। राजकुमार आहूजा द्वारा बाहरी व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की है। जिससे पानीपत के व्यापारियों की बदनामी हुई है। लेकिन राजकुमार आहूजा द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों के कारण अन्य राज्यों के बाहरी व्यापारी पानीपत मे व्यापार करने से डरेगे। हमारा व्यापार भरोसे पर टिका हुआ है। पानीपत का समस्त व्यापार मण्डल राजकुमार का बहिष्कार करता है। हम मीडिया के माध्यम से बताना चाहते है कि पुलिस अपना ईमानदारी से कार्य करे झूठे आरोपों से घबराने या चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। पानीपत व्यापार मण्डल सच्चाई के साथ है।

Comments