Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना होगा साकार: महावीर दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 15, 2023 Tags: , , , , ,

-संकल्प यात्रा को मिल रहा भारी जन समर्थन
-एलईडी वैन के माध्यम से लोगों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
-हर वर्ग को मिल रहा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

BOL PANIPAT ,15 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिले के गांव डिडवाड़ी में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला किसान सेल के अध्यक्ष महावीर दहिया ने कहा कि  मोदी सरकार का अब तक का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। लोग इसकी चर्चा चौपालों पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने 45 वर्ष के कार्यकाल में इतना परिवर्तन कभी नहीं दिखाई दिया जो इस सरकार के कार्यकाल में दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा में विकास की गंगा बह रही है।

    जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से जो वायदा किया था उसे पूरा किया है। लाल किले से जो घोषणा की उन पर  पूरी तरह से अमल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी से बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी की जा रही है। इस मौके पर उन्होंने लोगों को विकसित भारत संकल्प के संदर्भ में शपथ भी दिलाई और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस किट प्रदान कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विभिन्न भागों के लाभार्थियों ने अपने-अपने अनुभव लोगों के साथ सांझा किया।
इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे एक-एक समस्या को  सुन कर मौके पर उसका निदान करें। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टालों का मुख्य अतिथि के साथ निरीक्षण किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी व लोगों को  पानी बचाने व बेटी बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर तहसीलदार सौरभ शर्मा, बीडीओ विवेक, सरपंच सीमा देवी, सरपंच प्रतिनिधि जगबीर व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा मोटे अनाज को लेकर रैली आयोजित की गई वहीं ड्रोन का सफल प्रदर्शन किया गया।

Comments