Tuesday, June 9, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री के विचार हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक: कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 30, 2025 Tags: , , , ,

-स्थानीय आर्य महाविद्यालय प्रांगण में शहरी विधानसभा के बूथ नंबर. 47 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात 128 वें एपिसोड कार्यक्रम को सुना, उत्साहपूर्वक सुना गया ‘मन की बात’ का 128वां एपिसोड

BOL PANIPAT , 30 नवंबर। आर्य महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 128वां एपिसोड रविवार को जिले की शहरी विधानसभा के बूथ नंबर. 47 पर आर्य कॉलेज परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात 128 वें एपिसोड कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया, एसडीएम मनदीप, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा सहित अनेक अधिकारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रसारण के लिए प्रांगण में विशेष रूप से एलईडी स्क्रीन स्थापित की गई थी। मंत्री पंवार ने अधिकारियों और विद्यार्थियों के बीच बैठकर प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श भी किया। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती का विशेष रूप से जिक्र किया और अपने भाव बताए। प्रधानमंत्री ने युवाओं को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और डिजिटल शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों की जानकारी सांझा की।

    विद्यार्थीयो और उपस्थित लोग कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनते हुए देशभक्ति और प्रेरणा से ओतप्रोत दिखाई दिए। मंत्री पंवार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक हैं और विशेष रूप से युवाओं में सकारात्मक सोच और देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं।

  उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने भी विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे समय समय पर सुनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में एकजुटता, प्रेरणा और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देता है। ध्यान रहे आर्य महाविद्यालय के अलावा शहर के कई अन्य स्थानों पर भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम  को उत्साहपूर्वक सुना और उनकी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रांगण का माहौल प्रेरणा और उत्साह से भरा रहा।

Comments