“साइंस डे” के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : आई बी पी जी कॉलेज में 23 अगस्त 2024 को अंतरराष्ट्रीय दिवस “साइंस डे” के अवसर पर विभिन्न उत्साह जनक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों और फैकल्टी के बीच अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ाना था । कार्यक्रमों की शुरुआत साइंस विभाग ने पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता से की । जिसमें लगभग 17 छात्रों ने अंतरिक्ष से संबंधित विषयों पर अपनी रचनात्मक विचार प्रस्तुत किया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सानिया, द्वितीय स्थान तमन्ना और तृतीय स्थान भारती ने प्राप्त किया । उनके पोस्टर साइंस विभाग की लॉबी में प्रदर्शित किए गए जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने । तत्पश्चात डिक्लेमेशन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें अंतरिक्ष अन्वेषण का भविष्य विषय पर 21 छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में साइंस विभाग से प्रथम स्थान लीला, द्वितीय स्थान आर्यन और तृतीय स्थान देवव्रत ने प्राप्त किया। इसी दिन डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोसाइंस में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया । प्रदर्शनी में प्रतियोगिता की प्रविष्टियों के साथ-साथ अंतरिक्ष अन्वेषण “नासा के मिशनों” और हाल की खोजने के बारे में अतिरिक्त शैक्षिक सामग्री प्रदर्शित की गई । इस प्रदर्शनी ने लगभग 86 दर्शकों को आकर्षित किया और उन्हें एक सूचनात्मक अनुभव प्रदान किया । इन सभी कार्यक्रमों में छात्रों और फैकल्टी का उच्चतर की भागीदारी और सहभागिता देखने को मिली सभी गतिविधियों की योजना बाद तरीके से निष्पादन और संसाधनों का कुशल प्रबंधन किया गया प्राप्त फीडबैक ने दर्शाया कि इन कार्यक्रमों ने अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता और रुचि को प्रभावी रूप से बढ़ावा दिया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ निधान सिंह, डॉ विक्रम, प्रो सोनिया, डॉ अर्पणा, प्रो कनक, प्रो अश्वनी गुप्ता, प्रो विनय भारती, प्रो दीप्ति जुनेजा, डॉ नीतू, प्रो पूजा रुहल, प्रो अंजू, प्रो पूजा शर्मा, लैब अटेंडेंट टिंकू कुमार और गणेश जी ने अहम भूमिका निभाई।

Comments