Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जन सुनवाई में आने वाली सभी शिकायतों का निपटारा तत्परता से करें : नगराधीश

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 21, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 21 मई। नगराधीश राजेश सोनी ने रविवार को जिला सचिवालय स्थित प्रथम तल पर कांफ्रेंस हाल में प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि जिस भी विभाग से संबंधित शिकायतें बिना समाधान के पड़ी हैं वे सबंधित अधिकारी उनका जल्द से जल्द निवारण करें। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अपने विभाग की लंबित शिकायतों का निपटारा जल्द कर एटीआर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
नगराधीश राजेश सोनी ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कहा कि वे जन सुनवाई में हर रोज सुबह 11बजे से दोपहर 1 बजे तक उपायुक्त महोदय के समक्ष तथा हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निपटान करें। जन सुनवाई तथा हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों के निपटान में होने वाली किसी भी प्रकार की देरी अथवा लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटान में किसी भी कोताही पर संबधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

Comments